Punjab News: मौसम हुआ सुहावना, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Written by

in

मोहालीः चंडीगढ़ और पंजाब के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 28 से 31 जुलाई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। सबसे अधिक असर उत्तर और पूर्वी जिलों में देखने को मिलेगा, जहां कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आज राजपुरा, डेराबस्सी, मोहाली, चंडीगढ़, खरड़, चमकौर साहिब, रूपनगर, बलाचौर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर और नंगल के लिए 11:34 बजे तक रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है।

इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर और मोहाली जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और जलभराव की आशंका जताई गई है। यह अलर्ट आज सुबह 11:35 बजे तक प्रभावी रहेगा। भाखड़ा और पोंग दोनों बांधों में इस समय पानी का स्तर बढ़ रहा है।

दोनों बांधों में आने वाला पानी, छोड़े जा रहे पानी की मात्रा से अधिक है, जिसके कारण जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। भाखड़ा डैम का मौजूदा जलस्तर 1595.38 फीट है, जबकि इसका डेंजर लेवल 1680 फीट निर्धारित है। यानी बांध अभी खतरे के निशान से करीब 84.62 फीट नीचे है। वहीं, पोंग डैम का जलस्तर 1331.58 फीट है और इसका डेंजर लेवल 1390 फीट है। इसमें अभी करीब 58.42 फीट पानी की क्षमता बाकी है। यदि बारिश और पानी की आवक इसी स्तर पर बनी रहती है तो भाखड़ा डैम को डेंजर लेवल तक पहुंचने में करीब 20 से 30 दिन। पोंग डैम को 15 से 25 दिन लग सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *