पठानकोटः बरनाला घटना के विरोध में हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों के ‘पंजाब बंद’ के आह्वान को पठानकोट व्यापार मंडल का पूर्ण समर्थन दिया। इस दौरान पठानकोट व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनिंदर सिंह ने शहर के समस्त व्यापारियों और दुकानदारों से अपील की है कि वे सफाई सेवकों की जायज मांगों और उनके समर्थन में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक (आधे दिन) अपने-अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान और दुकानें बंद रखें।
व्यापार मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि सफाई सेवक और उनकी यूनियन के जायज संघर्ष का पूर्ण समर्थन करते हैं। शहर के सभी दुकानदारों और व्यापारियों से विन्रम निवेदन किया सभी दुकानदार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपनी दुकानें व व्यावसायिक संस्थान बंद रखकर सफाई कर्मियों का सहयोग दे। इसी के साथ इस निर्णय का पालन करें और सफाई कर्मचारियों की आवाज बुलंद करने में अपना सहयोग दें।

Leave a Reply