Jalandhar News: Tara Palace मामले में Mayor Vineet Dhir का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम की टीम ने आज तारा पैलेस को सील कर दिया। निगम द्वारा पैलेस सील किए जाने के कुछ देर बाद ही व्यक्ति द्वारा नियमों की उल्लंघना करते हुए कुछ देर बाद ही सील को तोड़ दिया गया और शादी का प्रोग्राम शुरू कर दिया गया। इस मामले को लेकर जब मेयर विनीत धीर से बात की गई तो उन्होंने कहा उनके ध्यान में तारा पैलेस का मामला सामने आया है। वहीं व्यक्ति द्वारा पैलेस पर लगी सील को तोड़ने को लेकर कहा कि यह नियमों की उल्लंघना है।


उन्होंने कहा कि इस मामले में पैलेस के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं ताले तोड़ने को लेकर कहा कि ऐसे में दोबारा से जल्द पैलेस को सील किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार कुछ शादी के प्रोग्राम को लेकर अभी टीम रूकी हुई है, जैसे ही प्रोग्राम खत्म होता तो नगर निगम टीम द्वारा फिर से पैलेस को सील कर दिया जाएगा। बता दें कि इस घटना को लेकर व्यक्ति का कहना है कि उसने पैलेस को लीज पर लिया हुआ है और उसके पास इस मामले में कोर्ट से स्टे मिला हुआ है। व्यक्ति ने कहा कि पैलेस में चल रही शादी के प्रोग्राम को लेकर सील को तोड़ा गया। क्योंकि पैलेस के शादी की तैयारियों को लेकर काम कर रहे लोग अंदर मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि देर रात नगर निगम की टीम द्वारा कार्रवाई की गई, लेकिन इस कार्रवाई को लेकर पैलेस मालिक के पास भी कोई जानकारी नहीं है कि नगर निगम की टीम ने क्यों यह कार्रवाई की है। व्यक्ति का कहना है कि उन्हें प्रशासन द्वारा यह कहा जा रहा है कि उन्हें शिकायत मिली थी कि पैलेस में उसारी का काम चल रहा है। व्यक्ति का कहना है कि उनके द्वारा कोई उसारी का काम नहीं चल रहा था। उनके द्वारा पैलेस में फंक्शन बुक किया हुआ था, जिसके चलते नगर निगम की सील तोड़ी गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *