Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी ने सरयू जयंती महोत्सव का किया शुभारंभ, कहा – जिले की एक नदी को पुनर्जीवित करें DM
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी ने सरयू जयंती महोत्सव का किया शुभारंभ, कहा – जिले की एक नदी को पुनर्जीवित करें DM

Mahabir
Last updated: June 5, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, अयोध्या। Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गुरुवार को आंजनेय सेवा संस्थान में आयोजित 13वें सरयू जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में अयोध्या (Ayodhya) के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व को रेखांकित करते हुए नदियों के पुनर्जनन, विकास कार्यों और उत्तर प्रदेश की नई पहचान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से कह दिया गया है कि वो अपने अपने जिले की एक नदी को पुनर्जीवित करें।

Contents
  • मां गंगा और भगीरथ की तपस्या का किया उल्लेख
  • अयोध्या के बदलते स्वरूप की चर्चा
  • नये भारत का प्रतीक है उत्तर प्रदेश
  • पर्यावरण और आपदा प्रबंधन पर जोर
  • सनातन धर्मावलंबियों को दी शुभकामनाएं

मां गंगा और भगीरथ की तपस्या का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि नदियों में न सीवर डाला जाए, न नाले गिराए जाएं, न मरे हुए जानवर फेंके जाएं। साथ ही नदियों के किनारे व्यापक रूप से पौधरोपण अभियान चलाया जाए। इस वर्ष 35 करोड़ पौधों का रोपण नदियों के किनारे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नदियां धरती माता का आधार हैं और इनके संरक्षण से ही पर्यावरण, जीव-जंतु और मानव जीवन सुरक्षित रह सकता है।

मुख्यमंत्री योगी ने सरयू जयंती महोत्सव का किया शुभारंभ, कहा - जिले की एक नदी को पुनर्जीवित करें DM
मुख्यमंत्री योगी ने सरयू जयंती महोत्सव का किया शुभारंभ, कहा – जिले की एक नदी को पुनर्जीवित करें DM

योगी (CM Yogi) ने मां सरयू के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान राम ने अयोध्या का जिक्र करते हुए मां सरयू का नाम लिया था। सरयू अयोध्या की आत्मा है और इसका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने गंगा दशहरा के अवसर पर मां गंगा के अवतरण की चर्चा की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में ही भगवान भगीरथ ने अपने पूर्वज महाराज सगर के पुत्रों के उद्धार के लिए लंबी साधना की और मां गंगा को धरती पर लाए।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल

उन्होंने कहा कि मां गंगा न केवल मुक्ति और भुक्ति का कारक हैं, बल्कि भारत और विश्व का अन्न भंडार भी इन्हीं के कारण समृद्ध है। मां गंगा का मैदानी भाग दुनिया की सबसे उर्वर भूमि है।उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया ने मां गंगा के तट पर आयोजित इस महोत्सव को देखा, जो भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है।

अयोध्या के बदलते स्वरूप की चर्चा

मुख्यमंत्री ने अयोध्या के विकास कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि 10 साल पहले जो असंभव लगता था, वह आज संभव हो चुका है। आज अयोध्या का वैभव देखकर लोग अभिभूत और आश्चर्यचकित हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या में अब 4-लेन और 6-लेन की सड़कें, वाटर एटीएम और अन्य जनसुविधाओं का विकास हुआ है। अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण पूरा हो चुका है, और यह शहर देश की पहली सोलर सिटी बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि सूर्यवंश की राजधानी अयोध्या का सोलर सिटी बनना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के इस वैभव ने न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे भारत का सम्मान विश्व पटल पर बढ़ाया है। आज जो भी अयोध्या आता है, वह अभिभूत होकर जाता है। अयोध्या की यह प्रगति उत्तर प्रदेश और भारत की नई पहचान का प्रतीक है।

नये भारत का प्रतीक है उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की प्रगति पर गर्व जताते हुए कहा कि यूपी अब नये भारत का उत्तर प्रदेश बन रहा है। यह विकास के नए कीर्तिमान रच रहा है। आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, दंगा और अपराधमुक्त वातावरण, नौजवानों के लिए रोजगार, महिलाओं और व्यापारियों के लिए भयमुक्त माहौल यूपी की नई पहचान है।

उन्होंने कहा कि पहले लोग उत्तर प्रदेश का नाम सुनकर नाक-भौं सिकोड़ते थे, लेकिन आज यूपी का नाम गौरव की अनुभूति कराता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम की तरह ही आज पूरा उत्तर प्रदेश चमक रहा है। यूपी अब विकास, संस्कृति और आधुनिकता का संगम बन चुका है।

मुख्यमंत्री योगी ने सरयू जयंती महोत्सव का किया शुभारंभ, कहा - जिले की एक नदी को पुनर्जीवित करें DM
मुख्यमंत्री योगी ने सरयू जयंती महोत्सव का किया शुभारंभ, कहा – जिले की एक नदी को पुनर्जीवित करें DM

पर्यावरण और आपदा प्रबंधन पर जोर

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण को आपदा प्रबंधन से जोड़ा। उन्होंने कहा कि नदियां रहेंगी, तभी धरती माता, पर्यावरण और जीव-जंतु सुरक्षित रहेंगे। इससे प्राकृतिक आपदाएं भी हमारा बाल बांका नहीं कर पाएंगी। उन्होंने सभी से नदियों और पर्यावरण के संरक्षण में योगदान देने की अपील की।

सनातन धर्मावलंबियों को दी शुभकामनाएं

उन्होंने राम मंदिर में देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सभी सनातन धर्मावलंबियों को बधाई दी और अयोध्या के वैभव को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज सरयू जयंती महोत्सव के साथ-साथ राम मंदिर में देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का पावन अवसर है। इसके लिए मैं देश-दुनिया के सभी सनातन धर्मावलंबियों को हार्दिक बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि अयोध्या आज एक नए युग की शुरुआत का साक्षी बन रही है। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा ने 500 वर्षों के लंबे इंतजार को समाप्त कर भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण को गति दी है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जगद्गुरू स्वामी संतोषाचार्य जी महाराज ‘सतुआ बाबा’, महंत अवधेश दास जी महाराज, महंत रामशरण दास जी महाराज, महंत राजकुमार दास जी महाराज, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास में लगाया सिंदूर का पौधा, जाने वजह
Next Article Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू के जन्मदिन पर केक काटकर लोगों ने दी बधाई 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.