Jalandhar News: वेस्ट हलके में नहीं रूक रहा नशा, हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में नशे का कारोबार रूकने का नाम नहीं ले रहा। लोगों द्वारा आए दिन हलके में नशा बिकने के आरोप लगाए जा रहे है। वहीं आज थाना 5 की पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार शेर सिंह कालोनी से पारस एस्टेट तक पुलिस ने नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस टीम ने सरीन ब्यूटी स्टूडियो के पास एक्टिवा पर सवार दो लोगों रूकने का इशारा किया। वहीं पुलिस को देखकर युवको ने एक्टिवा भगाने की कोशिश की और उनकी एक्टिवा फिसल गई।

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को काबू कर लिया और तालाशी के दौरान युवकों के कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों को गिरफ्तार करके दोनों के खिलाफ थाना 5 में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की पहचान पारस उर्फ ​​पिल्लू पुत्र राकेश कुमार, निवासी शेर सिंह कॉलोनी, और सचिन उर्फ ​​लांधी पुत्र यशपाल, निवासी बस्ती गुजा, जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक्टिवा के दस्तावेज भी नहीं दिखा पाए। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *