Punjab: 9 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट

जालंधरः पंजाब में बारिश को लेकर रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज और 1 जुलाई को पंजाब के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD द्वारा जारी अलर्ट के बाद निवासियों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अगले 2-3 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश जारी रहने की उम्मीद है, जिससे राज्य में चल रही गर्मी से राहत मिलेगी।

अमृतसर व आसपास के इलाकों में रात 3 बजे से बारिश शुरू हुई। इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, जालंधर और कपूरथला में भी बादल छाए हुए हैं और बीच-बीच में बारिश हो रही है। जानकारी के अनुसार, अगर पंजाब की बात करें तो 9 जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी बारिश, आंधी की चेतावनी भी जारी की गई है। जबकि अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। दो दिन पहले पंजाब में मानसून ने दस्तक दी। मानसून ने यह एंट्री हिमाचल प्रदेश से पठानकोट के रास्ते की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *