Jalandhar News: कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड में शूटरों से हथियार बरामद

जालंधर, अनिल: देहात पुलिस ने 2022 में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह नंगल अंबिया की हत्या में शामिल दो शूटरों से अवैध हथियार बरामद किए है।

जानकारी देते हुए एस.एस.पी. हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि आरोपी पुनित कुमार उर्फ लखनपाल पुत्र रजिंदर कुमार निवासी मोहल्ला अमन नगर, जालंधर और नरिंदर कुमार उर्फ लाली पुत्र सुभाष चंद्र निवासी गोबिंद नगर को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी।

पूछताछ के दौरान उन्होंने अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियारों के बारे में जानकारी दी, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। बरामद सामान में दो पिस्तौल और जिंदा कारतूस शामिल है।

एस.एस.पी. खख ने बताया कि 14 मार्च 2022 को गांव मल्लियां कलां में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हमलावरों ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह नंगल अंबिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी। थाना सदर नकोदर में धारा 302, 307, 148, 149, 120-बी, 212, 216 आईपीसी और 25/27/54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला (एफआईआर नंबर 40 दिनांक 14/03/2022) दर्ज किया गया था।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें विदेशी हैंडलर जगजीत सिंह उर्फ गांधी उर्फ लक्की ने भर्ती किया था। जिसने उन्हें संदीप नंगल अंबिया की हत्या करने का निर्देश देने से पहले विभिन्न स्थानों पर आवास उपलब्ध कराया था।

जांच में पता चला कि शूटरों ने अपने तीन अन्य साथियों विकास महले उर्फ दया, रविंदर सिंह उर्फ हैरी उर्फ गट्टू और हरजीत सिंह उर्फ हैरी के साथ मिलकर गांव मल्लियां में हत्याकांड को अंजाम दिया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *