Jalandhar News: अब इस केस में गैंगस्टर पुनीत और नरिंदर लल्ली को कोर्ट लेकर आई पुलिस, मिला रिमांड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सुखमीत डिप्टी और कारोबारी गुरमीत सिंह टिंकू मर्डर केस के शामिल गैंगस्टर पुनीत शर्मा उर्फ पुनीत जालंधर और नरिंदर लल्ली को हाल ही में पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद दोनों को जेल भेजा था। लेकिन आज एक अन्य मामले में पुलिस दोनों को फिर से कोर्ट में लेकर आई है, जहां पुलिस द्वारा एक बार दोबारा से पुलिस रिमांड हासिल किया गया।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोर्ट में उनको दोनों का 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी परमजीत ने कहा कि आज वह 2 गैगस्टर पुनीत और लल्ली को टिंकू मर्डर केस में कोर्ट लेकर आई थी। जहां कोर्ट में पेशी दौरान उन्हें 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है।

हालांकि दोनों आरोपियों पर सुखमीत डिप्टी और कारोबारी गुरमीत सिंह टिंकू के अलावा कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया की हत्या का भी आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार आज थाना 8 की पुलिस कारोबारी गुरमीत सिंह टिंकू के मर्डर मामले में दोनों को कोर्ट में लेकर आई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *