अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में लगी भयंकर आग….

अमृतसर। ट्रांसफार्मर में धमाका होने की वजह से गुरु नानक देव अस्पताल में आग लगी है। यह ट्रांसफॉमर्स एक्स-रे यूनिट की बैक साइड में रखा था। आग तेजी से फैलती चली गई। आनन-फानन में अस्पताल की विभिन्न वार्डों में उपचाराधीन 600 से अधिक मरीजों को बाहर निकाला गया। इस दौरान ऑपरेशन थियेटर में डाक्टर मरीज सर्जरी भी कर रहे थे। आग लगने के बाद मरीज में डॉक्टर बाहर निकले। इस घटना में एक कर्मचारी का स्कूटर भी जल गया है। सभी मरीजों को बाहर निकाल कर सड़क पर लाया गया। अस्पताल में फंसे कुछ मरीजों को बाहर निकालने के लिए खिड़कियां भी तोड़ी गई, क्योंकि धुआं बहुत ज्यादा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *