हिमाचल प्रदेश के होटल में सिंगर नेहा कक्कड़ के पति से घटी घटना, खंगलाने पड़े सीसीटीवी

मंडी। बालीवुड और प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर नेहा कक्कड़ के पति गायक रोहनप्रीत सिंह का मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी हुआ है। घटना हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पेश आई है। नेहा कक्कड़ के पति गायक रोहनप्रीत सिंह मंडी के एक बड़े होटल में अपने तीन अन्य साथियों के साथ शुक्रवार रात को ठहरे हुए थे। इस दौरान सुबह उन्हें कमरे से आईफोन फोन, हीरे की अंगूठी और एप्पल वॉच चोरी हो गई है।

जानकारी के अनुसार, रोहनप्रीत सिंह ने इसकी शिकायत होटल प्रबंधन से की और कमरे को खंगालने व होटल स्टाफ से पूछताछ करने के बाद भी जब सामान का कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी आशीष शर्मा थाना सदर के प्रभारी पुरुषोत्तम धीमान के साथ होटल पहुंचे। पुलिस ने होटल के स्टाफ व वहां ठहरे लोगों के बाहर जाने पर रोक लगा दी है। होटल के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली जा रही है।

बता दें कि मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से पुलिस इसकी गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *