कामेडियन भारती सिंह की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज किया केस….

अमृतसर। जानी-मानी कामेडियन और टीवी शो होस्ट भारती सिंह दाढ़ी-मूंछ पर टिप्पणी करने पर विवाद में घिर गईं हैं। यहां सिख समुदाय के सदस्यों ने उन पर भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए उन पर केस दर्ज करने की मांग की है। एसजीपीसी ने पुलिस कमिश्‍नर को भारती सिंह के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद भारती के खिलाफ थाना कोतवाली में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो जारी कर भारती ने इस मामले को लेकर माफी मांग ली है।

उधर, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने भी मामले का सख्त नोटिस लिया है। मामले को लेकर एसजीपीसी ने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर भारती सिंह के खिलाफ सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज करने की मांग की है। हालांकि एक वीडियो जारी कर भारती सिंह ने इस मामले को लेकर माफी मांग ली है।

एसजीपीसी की ओर से पुलिस कमिश्नर को भेजे शिकायत पत्र में कहा गया कि एक टीवी शो में हास्य कलाकार भारती सिंह ने दाढ़ी और मूंछ को लेकर एतराज योग्य शब्दों का प्रयोग किया है। शो के दौरान भारती सिंह ने सिख धर्म का सीधा नाम नहीं लिया है, परंतु दाढ़ी और मूंछ पर की गई टिप्पणी सिख धर्म को नीचा दिखाने के बराबर है, इसे सिख पंथ सहन नहीं करेगा। भारती सिंह ने सिर्फ शोहरत हासिल करने के लिए इस तरह की शब्दों का प्रयोग किया है, इसलिए उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *