बिना परिवार के सहमति से लड़का-लड़की ने की शादी, लड़के के परिजन ने मारपीट का लगाया आरोप

ऊना (सुशील पंडित)। ऊना में एक बालिग लड़का लड़की द्वारा शादी किए जाने के बाद उनके साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है । बालिक लड़की ने अपनी पसन्द को देखते हुए एक लड़के से शादी की है। लड़के के चाचा का आरोप है की इस शादी से लड़का और लड़की के दोनों ही परिवार सहमत नहीं थे लेकिन शादी होने के बाद लड़की के मायके वालों की तरफ से जोड़े को धमकियां मिलने लगी और इस नव दंपत्ति ने सुरक्षा पाने के लिए लिखित शिकायत पुलिस में भी की थी। लड़के के चाचा ने बताया कि उसका भतीजा उसके पास काम करता है और दुकान पर कर्मचारी को घर छोड़ने गया था लेकिन रास्ते में कुछ लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और उसको वहां पर पकड़ लिया। जिसकी जानकारी उन्हें फोन पर मिली और जिसके बाद वह रवाना हो गए रास्ते में उन्होंने पुलिस को भी साथ लिया लेकिन वहां जाते ही उनके साथ मारपीट होने लगी और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। उनका वीडियो भी बनाया गया। उनका आरोप है कि वहां पर पुरुषों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की है और गाड़ी से निकाल कर उनको बुरी तरह से पीटा गया। इस पिटाई के कारण लड़के के चाचा बुरी तरह से घायल हो गए। इस दौरान लड़की को भी अंदरूनी चोटें आई है। उन्होंने कहा है कि पुलिस के साथ होने के बावजूद भी उनकी पिटाई हुई है और इस मामले में क्रॉस एफ आई आर दर्ज करके उनके खिलाफ ही चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने आज ऊना पहुंचकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि जिन्होंने उनके साथ पिटाई की है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *