बठिंडाः बीबी वाला रोड पर डीएवी कालेज के नजदीक मोबाइल की दुकान से दिनदहाड़े आठ महंगे मोबाइल और दस हजार रुपये चोरी हो गए। दुकान ने बताया कि घटना के समय बाजार में सामान खरीदने गया था। इसी बीच चोर शीशे वाले दरवाजा शीशा खोलकर आठ कीमती मोबाइल और दस हजार रुपये चुराकर फरार हो गए। उसने बताया कि दुकान के पास ही पुलिस की तरफ से नाका लगाकर लोगों के चालान काटे जा रहे है। इसके बावजूद चोर आराम से चोरी करके फरार हो गए।
Punjab News: पुलिस नाके के पास मोबाइल की दुकान में चोरी, देखें वीडियो

Leave a Reply