मशहूर टीवी एक्टर के खिलाफ दर्ज हुआ केस, जाने क्या है मामला….

नई दिल्ली: टीवी जगत के जाने-माने एक्टर करणवीर बोहरा के खिलाफ हाल ही में केस दर्ज हुआ है. उन पर एक महिला ने ठगी का आरोप लगाया गया है. ओशिवारा पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है.  

40 वर्षीय महिला ने एक्टर करणवीर बोहरा समेत 6 लोगों के खिलाफ ठगी करने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि उनसे 1.99 करोड़ की धनराशि ली गई, जिसे 2.5 प्रतिशत ब्याज पर लौटाने का वादा किया गया था. लेकिन अभी तक इस धनराशि में से सिर्फ एक करोड़ रुपए ही वापस किए गए हैं. इस मामले को लेकर महिला ओशिवारा पुलिस थाने पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज करवाई.

आपको बता दें करणवीर बोहरा हाल ही में कंगना रनौत के शो ‘लॉक अप’ में नजर आए थे. इस शो में उन्होंने अपने दिल के कई राज खोले थे और यह भी बताया था कि वो कर्जे में डूबे हुए हैं. एक्टर ने बताया था- ‘मैं कर्ज में पूरी तरह डूब चुका हूं. हालत ऐसी है कि सिर भी ऊपर नहीं है इतना ज्यादा कर्जा है.’ यही नहीं उन्होंने यह भी बताया था कि उनके पर कई केस भी चल रहे हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *