पंजाबः गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का मिला मिला इतने दिनों का पुलिस रिमांड

अमृतसरः पंजाब के अमृतसर से बड़ी ख़बर सामने आई है। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को मानसा पुलिस ने आज मानसा कोर्ट में पेश किया। अमृतसर रूरल पुलिस ने मानसा कोर्ट से जग्गू का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया। जिसके बाद अमृतसर रूरल पुलिस अब उसे श्री बाबा बकाला साहिब कोर्ट में लेकर पहुंच गई, जहां पंजाब पुलिस को 6 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बता दें कि इससे पहले मानसा पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया था।

अमृतसर रूरल पुलिस जग्गू को 2 सितंबर 2017 के मामले में ट्रंजिट रिमांड पर लेकर आई है। 2 सितंबर 2017 की दोपहर लगभग 12:45 बजे हथियारबंद व्यक्ति पेशी के लिए लाए जा रहे गैंगस्टर शुभम को पुलिस पार्टी की हिरासत से छुड़वा कर ले गए थे। बताया जाता है कि गैंगस्टर शुभम सिंह निवासी मजीठा रोड अमृतसर पर अलग-अलग थानों में अलग-अलग आरोपों के अंतर्गत दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

उसे एक मामले के संबंध में जालंधर शहर की पुलिस पार्टी अमृतसर की अदालत में पेश करने के लिए कपूरथला से PRTC की बस में ला रही थी। जैसे ही यह बस कस्बा रईया के नहरी बस स्टैंड पर जाकर अन्य सवारियां लेने के लिए रुकी तो तुरंत 8-10 हथियारबंद व्यक्तियों का एक टोला बस में चढ़ गया और कुछ सेकेंड में ही अपने साथी शुभम को पुलिस के कब्जे से छुड़वा लिया और फरार हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *