पंजाबः पत्नी के साथ Golden Temple साहिब पहुंचे सीएम भगवंत मान

अमृतसरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बाद आज अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने आए। उनके साथ मां हरपाल कौर और बहन भी आई। इस मौके पर एक महिला ने स्वर्ण मंदिर परिसर में ही नवदंपति गुरप्रीत कौर को शगुन भी दिया। पंजाब सीएम ने महिला का हाथ जोड़कर आभार जताया।

बता दें कि नवदंपति के स्वर्ण मंदिर आने के बारे में अमृतसर पुलिस ने सुबह ही अलर्ट जारी कर दिया था। 2 दिन पहले भी सीएम मान की मां हरपाल कौर भी गोल्डन टेंपल माथा टेकने आई थीं। इस दौरान उन्होंने बेटे की शादी के लिए गुरु साहिबान का शुक्राना अदा किया।

बता दें कि 4 दिन पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा की बेटी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ विवाह किया है। सीएम मान ने सीमित लोगों की हाजिरी में चंडीगढ़ में उन्होंने विवाह किया। विवाह में दिल्ली सीएम और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल परिवार समेत शामिल हुए थे। वहीं राघव चड्ढा के साथ सीमित लोग ही सीएम मान की शादी में शामिल हुए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *