पंजाबः संयुक्त किसान मोर्चा ने देश भर में चक्का जाम करने का किया एलान 

लुधियानाः संयुक्त किसान मोर्चा ने आज लुधियाना में बैठक की। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। क्रांतिकारी किसान यूनियन पंजाब के अध्यक्ष और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता डॉ. दर्शन पाल ने मोर्चा संघर्ष की रणनीति का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि एमएसपी के खिलाफ 18 जुलाई से 30 जुलाई तक समूचे भारत में किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा और 31 जुलाई को देश भर में 4 घंटों के लिए चक्का जाम किया जाएगा।

इसके बाद 7 अगस्त से 14 अगस्त तक ‘जय जवान जय किसान’ सम्मेलन किया जाएगा जिसमें केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लखीमपुर खीरी में 18 से 20 अगस्त तक 75 घंटों के लिए देश स्तर पर रोष धरना दिया जाएगा।

किसानों का कहना है कि गन्ना बकाया राशि को लेकर किसान जत्थेबंदियां आने वाले दिनों में पूरे पंजाब में धरने को आगे बढ़ा सकती हैं। इस बैठक में मनजीत सिंह राय, अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन दोआबा, हरिंदर सिंह लखोवाल, महासचिव, भारतीय किसान यूनियन लखोवाल और कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *