पंजाबः दिन-दिहाड़े घर के बाहर खड़ी बाइक चुरा ले गया चोर

अमृतसरः पंजाब में क्राइम की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है। चोरों को हौंसले इतने बुलंद है कि दिन-दिहाड़े घर के बाहर खड़ी बाइक को चंद सैकेंड में चुराकर ले गए। ऐसा ही एक मामला अमृतसर से सामने आया है। जिले में बटाला रोड पर एक चोर दिनदहाड़े मोटर साइकिल का लॉक खाेलकर चाबी लगाकर चोरी करके ले गया, लेकिन उसकी यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने पीड़ित मोहकमपुरा निवासी दर्शन कुमार की शिकायत दर्ज करके सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी कैमरे में बाइक ले जाता दिखा आरोपी

मोहकमपुरा निवासी दर्शन कुमार ने जानकारी दी कि वह किसी काम से न्यू कांगड़ा कॉलोनी बटाला रोड पर आए थे। 10.30 बजे उन्होंने अपना मोटर साइकिल काले लाल रंग का हीरो पैशन प्लस नंबर PB02 AX 0743 बाहर सड़क पर खड़ा कर दिया। 12 बजे के करीब जब बाहर आए तो देखा कि मोटर साइकिल चोरी हो चुका है, तुरंत उन्होंने आसपास लगे कैमरे खंगालने शुरू कर दिए, जिसमें एक युवक मोटर साइकिल लेकर जाता दिख रहा है।

30 सैकेंड में खोला बाइक का लॉक

दर्शन कुमार ने बताया कि दूर लगे एक कैमरे में आरोपी पैदल आता दिख रहा है। उसने मोटर साइकिल को चाबी लगाई और मोटर साइकिल को घसीट कर चंद कदम आगे लाया। तकरीबन 30 सैकेंड में आरोपी ने मोटर साइकिल स्टार्ट किया और साथ ले गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *