Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी का कनाडा में खालिस्तानियों ने किया विरोध, निकाला रोड शो
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी का कनाडा में खालिस्तानियों ने किया विरोध, निकाला रोड शो

Mahabir
Last updated: June 16, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली/कनाडा। PM Narendra Modi in Canada: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा (Canada) पहुंच गए हैं। कनाडा (Canada) के कैननास्किस (Kananaskis Country) में सोमवार से दो दिन का G7 समिट शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सोमवार को कनाडा पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कनाडा पहुंचने से पहले खालिस्तानी संगठनों का समर्थन करने वालों ने एक बड़ा रोड शो निकाला।

Contents
  • खालिस्तान उपद्रवियों ने निकाला रोड शो
  • हिंदुओं को भी गलत शब्दावली बोली
  • पीएम मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से भी मिलेंगे
  • भारत-कनाडा के संबंधों में खटास

खालिस्तान उपद्रवियों ने निकाला रोड शो

रोड शो के दौरान पीएम मोदी (PM Narendra Modi) के G7 समिट में शामिल किए जाने का जमकर विरोध किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के पुतले को जेलनुमा चीज में बंद कर रोड पर में लगाया गया था। साथ ही पीएम मोदी के पुतले को हथकड़ियां भी पहनाई गईं थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कनाडा पहुंचने से पहले ऐसा प्रदर्शन होने पर उनकी सुरक्षा को लेकर भारतीय एजेंसियों अलर्ट पर हैं।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

जानकारी के अनुसार कनाडा (Canada) के कैलगरी प्रांत में खालिस्तान अलगाववादियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के खिलाफ ये रोड शो निकाला। कनाडाई मीडिया आउटलेट से बात करते हुए कैलगरी में गुरुद्वारा दशमेश से निकले इस काफिले का नेतृत्व खालिस्तान समर्थक मनजिंदर सिंह कर रहे थे। खालिस्तानी अलगाववादियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गीदड़भक्की देते हुए कहा- पीएम मोदी कनाडा के दुश्मन है।

हिंदुओं को भी गलत शब्दावली बोली

खालिस्तानियों ने कहा- हम यहां पर पीएम मोदी की राजनीति को खत्म करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। हम कनाडा को सुरक्षा बनाना चाहते हैं। साथ ही खालिस्तानियों ने भारतीय हिंदुओं को भी गलत शब्दावली बोली। खालिस्तानी अलगाववादियों ने गीदड़भक्की दी कि वह उतनी देर तक ये प्रदर्शन करेंगे, जितनी देर तक कनाडा में पीएम मोदी रहेंगे। इस दौरान खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।

US President Donald Trump
US President Donald Trump

पीएम मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से भी मिलेंगे

कनाडा के कैननास्किस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 समिट में शामिल होंगे। पीएम मोदी के कनाडा पहुंचने से पहले सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर शिखर कनाडा पहुंच चुके हैं।

पीएम मोदी साइप्रस दौरा खत्म कर कनाडा पहुंचेंगे। यहां कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के साथ पहली मुलाकात भी करेंगे। जनवरी 2025 में जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद 14 मार्च को मार्क कार्नी कनाडा के नए पीएम बने थे।

Canada News PM Modi and Trudo
Canada News PM Modi and Trudo

भारत-कनाडा के संबंधों में खटास

जस्टिन ट्रुडो के वक्त भारत-कनाडा के संबंधों में खटास आई थी। भारत को G7 समिट का न्योता समिट शुरू होने के ठीक 10 दिन पहले मिला था। पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प की समिट के इतर ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली मुलाकात हो सकती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article War Against Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा 102 नशा तस्कर गिरफ़्तार; हैरोइन और 26 हज़ार रुपये की ड्रग मनी बरामद
Next Article Malaika Arora: मलाइका की पोस्ट पर एक्स BF ने किया रिएक्ट, अब फैंस लगा रहे हैं सुलह की अटकलें
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.