पंजाबः बच्चा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 3 साल की बच्ची बरामद

अमृतसर : जिले की पुलिस ने क्राइम पर नकेल कसने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत सफलता हासिल की है। जिले के इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने बच्चे चुराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 साल की बच्ची बरामद की है। इसके साथ ही आरोपियों ने एक बच्चे का अपहरण करने के बाद कुछ देर बाद उसके घर के बाहर फिर छोड़ दिया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान महां सिंह गेट निवासी हरीश कुमार और गेट खजाना निवासी परमजीत कौर उर्फ अंजू के रूप में हुई है।

इस मामले की जानकारी देते हुए सीपी अरुणपाल सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर परनीत ढिल्लों को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी बच्चे चुराने का काम करते हैं। उन्होंने नाकाबंदी कर दोनों को काबू कर किया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि 14 जून की रात उन्होंने गगनदीप सिंह नाम के व्यक्ति की 4 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया था। कुछ देर बाद आरोपी उनके घर के बाहर बच्ची को छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद आरोपियों ने चित्रा सिनेमा के पास 3 साल की बच्ची का अपहरण किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बच्ची बरामद कर ली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *