आईईसी विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर होगा तीन दिवसीय मेगा इवेंट

बरोटीवाला/सचिन बैंसल: जिले के अटल शिक्षा कुञ्ज स्थित आईईसी विश्वविद्यालय ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सरकार की ओर से चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को ध्यान में रखते हुए 13 से 15 अगस्त तक कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय, दिल्ली रॉयल एनफील्ड राइडर्स समूह के सहयोग से भव्य बाइक रैली का आयोजन करेगा, जिसमें कोई भी युवा आसान रजिस्ट्रेशन के बाद भाग ले सकता है। तीन दिवसीय इस मेगा इवेंट में आईईसी विश्वविद्यालय ने एक अनूठी पहल करते हुए बरोटीवाला – बद्दी – नालागढ़ (बीबीएन) के लोगों को मुफ्त 2000 तिरंगा और पौधे वितरित करने का निर्णय भी लिया है। इस अवसर पर देश-भक्ति का संदेश देने के लिए राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी अपलोड करने वालों को सुनिश्चित उपहार भी दिया जायेगा।

आईईसी विश्वविद्यालय मैनेजमेंट ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को ध्यान में रख कर इस पूरे कार्यक्रम के आयोजन के लिए कमेटियां गठित कर हर घर तिरंगा अभियान को सफस बनाने के लिए अपना सहयोग सुनिश्चित कर लिया है।  केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा अभियान के लिए राष्ट्रीय ध्वज फहराने के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किये हैं, जिसके बाद आम नागरिक सरकार के दिए निर्देशों का पालन करते हुए दिन के साथ रात में भी राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *