पंजाबः मिनी टेंपू से टकराई स्कूल बस, कई छात्र घायल, देखें तस्वीरें

लुधियानाः पंजाब में स्कूल के बस के हादसे होने के मामले पिछले कुछ दिनों से काफी बढ़ रहे है। वहीं ताजा मामला जिले में दोराहा के नजदीक से सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को एक स्कूल बस हादसाग्रस्त हो गई। हादसे में 5 छात्र चोटिल हो गए।

बताया जा रहा है कि बस और छोटा टेंपू (छोटा हाथी) की भिड़ंत हुई है। घायलों में से दो को दोराहा के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया है। तीन अन्य छात्रों को लुधियाना के प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत एंबुलेंस को फोन किया। छात्रों का हाल जानने के लिए पूर्व कांग्रेसी विधायक लखबीर सिंह लक्खा अस्पताल पहुंचे। बता दें अभी तक पांचों छात्रों की हालत ठीक है। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और टेंपू चालक को हिरासत में लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *