पंजाबः पुलिस गाड़ी से बम बरामद, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ते की टीम, देखें वीडियो

अमृतसरः जिलें के रंजीत एवेन्यू से बड़ी ख़बर सामने आई है। जानकारी के अनुसार रंजीत एवेन्यू इलाके में पुलिस की गाड़ी से बम बरामद होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप सा मच गया है। बताया जा रहा कि घर के बाहर खड़ी सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की गाड़ी से बम बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों ने उनकी गाड़ी के नीचे डेटोनेटर और आरडीएक्स लगाया था। सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह इस समय सीआईए स्टाफ में तैनात है। यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में 2 युवक बाइक पर आए और पुलिस की गाड़ी में बम लगाकर भागते दिखाई दे रहे है। हालांकि उनकी तस्वीर साफ दिखाई नहीं दे रही है। क्योंकि उनके मुंह काले कपड़े से ढके हुए थे। वहीं इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ते की टीम पहुंची हुई है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास के एरिया को सील कर लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *