पंजाबः दर्दनाक हादसा, पुल की रेलिंग से टकराकर हाईवे से नीचे गिरे बाइकसवार दो युवक, हालत गंभीर

जगराओंः देहात में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। लुधियाना साइड से मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवक अचानक पुल की रेलिंग से टकराकर नीचे गिर गए। दाेनाें काे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल जगराओं में पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें 108 एंबुलेंस से लुधियाना रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय राउबिंविंदर पाल सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी पत्ती सोमा रामूवाला नया मोगा अपने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पीबी 29 एबी 1510 पर अपने एक अन्य साथी के साथ लुधियाना साइड से मोगा को जा रहे थे। सुबह 7:00 बजे के करीब जब जगराओं पुल पर चढ़े और कचहरी कांप्लेक्स के नजदीक अचानक इनकी बाइक टकरा गई और यह दोनों पुल से नीचे गिर गए।

आसपास के लोगों द्वारा इन्हें अस्पताल में पहुंचाया गया। डा. विशाल कुमार ने बताया कि दोनों युवकाें की हालत ज्यादा गंभीर थी इसलिए इनहें लुधियाना रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। गाैरतलब है कि इस मार्ग पर पहले भी कई बार हादसे हाे चुके हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *