पंजाबः घर का लेंटर गिरने से बच्चे सहित 2 घायल

लुधियानाः शहर के जवाहर नगर कैंप से दर्दनाक घटना सामने आई है। जवाहर नगर कैंप में लेंटर गिरने से दो बच्चों और एक बुजुर्ग घायल हाे गए है। घायलों को ईएसआई हास्पिटल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि एक निर्माणाधीन घर की छत पर लेंटर डाला गया था और उसे खोलने का काम चल रहा था। इसी दौरान लेंटर नीचे गिर गया और पड़ोसी के घर की दीवार भी गिर गई। मलबे के नीचे दो बच्चे वह एक बुजुर्ग आया था जिसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि बच्चे के टांके लगे हैं। दोनों घायलों की हालत ठीक है।

घटनास्थल पर थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच हालात संभाला। घर के अंदर मौजूद लोगों को घर से बाहर निकाला। घर को पुलिस ने रस्सियां बांध सील कर दिया। जानकारी देते हुए पड़ोसी ज्योति ने बताया कि उसके पति काका और बच्चे दक्ष को चोट लगी है।

वैसे हालात अब ठीक हैं। वहीं पुलिस अधिकारी गुरचरणजीत सिंह ने कहा कि जैसे ही उन्हें घटना का पता चला तो वह मौके पर पहुंच गए। घायलों को डॉक्टर के पास भेज दिया है। हालात सामान्य है किसी के कोई ज्यादा चोटे नहीं आई। मकान मालिक और मिस्त्री की नाम आदि लिख लिया है। मामले की जांच की जा रही है कि लेंटर किस तरह गिरी और कहां कमियां रहीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *