पंजाब: 21 करोड़ रुपए की हेरोइन की बरामद

अमृतसर। पाकिस्तान में बैठे तस्करों ने एक बार फिर भारतीय सरहद में ड्रोन भेजा और नशे की खेप पहुंचाई, लेकिन बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने खेप जब्त करके पाक तस्करों के मंसूबों को नाकामयाब कर दिया। बॉर्डर पर ड्रोन मूवमेंट को देख कर जवानों ने आवाज की तरफ फायर किया। ड्रोन वापस चला गया, इसके बाद एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च के दौरान बीएसएफ ने 3 बंद और एक खुला पैकेट हेरोइन का बरामद किया। 

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात अटारी बॉर्डर के करीब धनोआ में ड्रोन मूवमेंट देखने को मिली। मध्यरात्रि में ड्रोन की आवाज सुनने के बाद गश्त कर रहे बीएसएफ की बटालियन 144 के जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान जवान लगातार ड्रोन की मूवमेंट पर नजर बनाए रखे थे। फायरिंग के कुछ समय बाद ड्रोन पाकिस्तान में वापस लौट गया, जिसके बाद एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो नशे की खेप बरामद हुई। बीएसएफ की तरफ से धनोआ में सर्च के दौरान 4 पैकेट हेरोइन के बरामद किए गए, जिनमें से 3 पैकेट बंद थे और एक खुला था। चारों पैकेट्स का कुल वजन 3.250 किग्रा आंका गया, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में वैल्यू तकरीबन 21 करोड़ रुपए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *