पंजाबः पुलिस जवान ने लाइसेंसी रिवाल्वर से प्रेमिका को मारी गोली, मौत

लुधियानाः शहर के न्यू प्रेम नगर एरिया में पीजी में रहती एक युवती की गोली लगने से मौत हुई है। मृत्तका की शिनाख्त मनदीप कौर निवासी मक्खू फिरोजपुर के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि कल मनदीप कौर का जन्मदिन था और एडीसीपी के साथ तैनात कांस्टेबल सुखविंदर सिंह उक्त युवती के पास आकर रात को रुका हुआ था।

जानकारी के अनुसार प्रेम नगर स्थित एक गैस्ट हाऊस में दोनों लिविंग रिलेशन में रहते थे। कल मनदीप कौर के जन्मदिन के दौरान दोनों में मोबाइल गिफ्ट को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। दोनों में बात इतनी बढ़ गई कि देर रात सुखविंदर सिंह ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से प्रेमिका को गोली मार दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

सुबह करीबन 4 बजे आस-पड़ोस के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी और कुछ समय बाद पड़ोसियों को पता चला कि गोली मनदीप कौर को लगी है। मनदीप को घायल अवस्था में डीएमसी में दाखिल करवाया गया लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। थाना डिवीजन नंबर आठ प्रभारी नीरज चौधरी के अलावा कई सीनियर अधिकारी इस मामले की जांच में जुट गए हैं। मगर इस संबंधी कोई भी जानकारी देने से इंकार कर रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *