पंजाबः 28 साल के युवक की गोलियां मारकर हत्या, 20 दिन बाद जाना था कनाडा

अमृतसरः जिलें में क्राइम की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं देर रात घरिंडा थाने के बासरके गांव के पास कुछ लोगों ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (28) गोलियां मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक कुछ लोग उसे अपने साथ पार्टी में ले गए थे और फाटक के पास वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। फिलहाल आरोपियों के बारे में पता लगाने में पुलिस जुटी है। गुरप्रीत को कुछ दिन बाद ही 4 वर्षीय बेटी के साथ पत्नी के पास कनाडा के पास जाना था।  

डीएसपी संजीव ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उधर, पुलिस ने घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने शुरू कर दिए। पारिवारिक सदस्यों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत सिंह गोपी का पांच साल पहले विवाह हुआ था। पत्नी कनाडा में है और वह अपनी चार साल की बेटी के साथ यही रह रहा है। लगभग 20 दिन बाद उसे अपने मासूम बेटी के साथ पत्नी के पास कनाडा पहुंच जाना था।

देर रात कुछ दोस्त उसके पास पहुंचे और पार्टी में हिस्सा लेने के लिए अपने साथ ले गए। हालांकि उसके बाद उसके बारे में कुछ नहीं पता चला। पुलिस को शनिवार की सुबह बासरके रेलवे फाटक के पास गुरप्रीत सिंह का शव सफेद वरना में मिला। उसके शरीर पर तीन गोलियों के निशान था। साफ जाहिर था कि आरोपियों ने गुरप्रीत को गोलियां सड़क पर मारी और फिर शव को कार में रखकर एसी आन कर दिया। आरोपियों और घटना के कारण का पता लगाने में पुलिस जुटी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *