मलकू माजरा के  एक दर्जन से अधिक परिवार कांग्रेस में शामिल 

बददी/सचिन बैंसल:  दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने अपने जन सम्पर्क अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत मलपुर के गांव मलकुमाजरा में गये।इस गांव में एक दर्जन  परिवार  भाजपा को छोड़ कर  कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।  पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने बताया कि दून की जनता अब भाजपा नेतृत्व से तंग आ गई है। इसी कारण लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे है।  मलकू माजरा चेत राम ने बताया कि भाजपा विधायक के समय मे दून का विकास 15 साल पीछे चला गया है।
आज मुख्य रूप से चेत राम, महिंदर सैनी, राम दास(पोला), बिंदर, शमशेर सिंह, जय पाल नेगी, शिंदर, जरनैल सिंह, पूर्व पंच तरसेम लाल, अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा को छोड़ड़ कांग्रेस में शामिल हुए। चौधरी राम कुमार  ने सभी को हार पहनाकर  कांग्रेस में आने का स्वागत किया। इस मौके पर राम कुमार  के साथ पूर्व प्रधान हंस राज, पूर्व प्रधान जीत राम,  संडोली  के पूर्व प्रधान भाग सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, राकेश कुमार,राम निरंजन,  युवा कांग्रेस के महासचिव जोगिंदर सिंह, प्रदेश महासचिव सुभाष ठाकुर, जीवन दास युवा कांग्रेस, आज्ञा राम सैनी, पूर्व प्रधान संजू, गोगी चौधरी शामिल रहे। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *