Jalandhar News: हीरे की अंगूठी चोरी के मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मुंबई पुलिस ने हीरे की अंगूठी चुराने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गोराया के अट्टा गांव युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस आरोपी को अपने साथ मुंबई ले गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए युवराज सिंह तूर ने बताया कि उनकी पत्नी का मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां अट्टा गांव का एक युवक सतिंदर सिंह उर्फ ​​सती पुत्र रणजीत सिंह जो उनका परिचित था, अस्पताल में आया।

जिसके बाद वे घर आ गए, जहां सतिंदर सिंह भी उनके साथ घर आया। जहां रात के खाने के बाद सतिंदर ने पर्स में रखी हीरे की अंगूठी चुरा ली। घटना का खुलासा सीसीटीवी के बाद हुआ। जिसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जहां पुलिस ने सतिंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

काफी मशक्कत के बाद सतिंदर को पंजाब स्थित उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है और अब पुलिस उसे गिरफ्तार कर मुंबई ले गई है। उन्होंने बताया कि सतिंदर के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में पहले से ही मामले दर्ज हैं और गोराया थाने में भी कई लोग अपनी शिकायत लेकर आए हैं कि सतिंदर ने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने बताया कि उनकी हीरे की अंगूठी की कीमत 10 से 15 लाख रुपए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *