पंजाबः पूत बना कपूत, मामूली विवाद के चलते बेटे ने किया मां का कत्ल

लुधियानाः जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बेटे ने मामूली बात को लेकर मां का कत्ल कर दिया। दरअसल, मां ने दोपहर को खाने में तोरी की सब्जी पकाई थी। तोरी की सब्जी बनाने पर उसने मां को घर की पहली मंजिल से धक्का दे कर नीचे फेंक दिया। इसके बाद मां पर रॉड से वार किए। जब बचाने के लिए पिता गुरनाम सिंह ने आए तो उसे भी पीट दिया।

इसके बाद घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान न्यू अशोक नगर निवासी 65 वर्षीय चरणजीत कौर के रूप में हुई है। वहीं रिश्तेदार ने बताया कि आरोपी टिंकू की हालत सही नहीं है। चरणजीत कौर की मौत के बाद जब रिश्तेदार घर के बाहर दरी आदि बिछाने लगे तो आरोपी टिंकू ने खूब हंगामा किया।

उसने दरी व अन्य सामान फेंकना शुरू कर दिया। वहीं बताया जा रहा है कि टिंकू छत से ईंटें आदि नीचे रिश्तेदारों पर बरसाने लगा था। इस पर रिश्तेदारों और इलाका निवासियों ने किसी तरह उसे रस्सी से बांध कर काबू किया और थाना सलेम टाबरी पुलिस के सुपुर्द किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *