पंजाब: निजी होटल में पुलिस की रेड, हथियारों सहित आतंकी लंडा के 3 सदस्य काबू

जल्द डीजीपी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कर सकते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस

अमृतसर: गैंगस्टर के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत दिल्ली पुलिस व स्थानीय पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन करके कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा के 3 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। तीनों के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं।

फिलहाल तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, कनाडा में बैठे आतंकी लंडा पंजाब में दिवाली के आसपास बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जुटा हुआ है। दिल्ली पुलिस को लंडा की इस हरकत की इनपुट मिली तो उन्होंने अतिरिक्त जानकारियां हासिल करनी शुरू कर दी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने अमृतसर का रुख किया।

अमृतसर कमिश्नरेट के साथ टीम बनाकर एक निजी होटल में रेड की गई। जहां तीनों आतंकी इकट्ठे रह रहे थे। पुलिस ने जब तीनों आरोपियों के कमरे की तलाशी ली तो तीनों के पास से 3 पिस्टल बरामद हुए हैं। इतना ही नहीं, एक AK-47 भी बरामद की गई है। जल्द ही डीजीपी पंजाब इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि करके प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *