Jalandhar News: इस इलाके में गाड़ियों के शीशे तोड़कर सामान लेकर चोर फरार, लोगों में रोष, देखें वीडियो

लोगों का आरोप- शिकायत दर्ज की बजाए पुलिस कह रही गली में क्यों खड़ी की गाड़ी

जालंधर, ENS: महानगर में चोरों द्वारा गली में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। घटना अवतार नगर से सामने आई है। इस दौरान गाड़ियों से चोर सामान लेकर फरार हो गए। वहीं इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में रोष पाया जा रहा है। पीड़ित का कहना हैकि घटना संबंधी थाने में शिकायत देने के लिए गया, जहां पुलिस कर्मी ने उनका नंबर नोट कर लिया। पीड़ित ने कहा कि पुलिस कर्मी कहने लगा कि वह अकेले अकेले की शिकायत क्या करूंगा। जिसके चलते उसकी शिकायत तक नहीं लिखी गई। पीड़ित ने कहा कि चौकी में कोई पुलिस कर्मी शिकायत नहीं नोट कर पा रहा है। ऐसे में पीड़ित बार-बार चौकी के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे है। वहीं मनीष ने कहा कि उन्हें पड़ोसियों ने सूचना दी कि कार का शीशा तोड़ दिया गया। इस दौरान गाड़ी से बैटरी, बूफर, स्टपनी गायब थी। पीड़ित ने घटना संबंधी थाना भार्गव कैंप की पुलिस को देने गए तो उन्होंने कहा कि घटना थाना 4 के अंतगर्त आती है। पीड़ित ने कहा कि जब वह थाना 4 में शिकायत देने गया तो पुलिस कर्मी उल्टा उन्हें कहने लगा कि उसने गाड़ी घर के बाहर खड़ी क्यों की थी। मनीष ने कहा कि उसके घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं है। इस घटना में 50 हजार का पीड़ित का नुकसान हो गया है। वहीं बलविंदर सिंह ने कहा कि 6 माह के बाद दूसरी बार यह घटना हुई है। उन्होंने कहा कि आज 4 गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोर सामान लेकर फरार हो गए। जिसके अन्य गाड़ियों का 15-15 हजार का नुकसान हो गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *