पंजाब: फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, कई लोगों की बिगड़ी हालत, पुलिस ने किया इलाका सील, रेस्क्यू जारी

लुधियाना: पंजाब के जिला लुधियाना में आज सुबह गैस रिसाव हो गया। बताया जा रहा है कि इलाके में एक फैक्ट्री है, जहां पर आज सुबह जहरीली गैस का रिसाव हुआ। गैस का रिसाव होने से कुछ लोगों की हालत भी बिगड़ी, लेकिन समय रहते उन्हें रेस्क्यू कर दिया गया। गैस लीक होने के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया।

ये घटना लक्ष्मी मेडिकल गैस एजेंसी नजदीक सतनाम कांटा की बताई जा रही है। गैस रिसाव के बारे तुरंत इलाका पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंच अधिकारियों ने गैस रिसाव वाले क्षेत्र को फिलहाल सील कर दिया है।

बताया जा रहा है कि इलाका के हालात अभी काबू में है। बताया जा रहा है जिस फैक्ट्री से गैस लीक हुई है यह ऑक्सीजन बनाने वाली फैक्ट्री है। फैक्ट्री में पाइप फटने से ये घटना हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *