Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर का कारोबारी डिजिटल अरेस्ट, फर्जी SHO ने ठगे 5 लाख, FIR
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Jalandhar News: जालंधर का कारोबारी डिजिटल अरेस्ट, फर्जी SHO ने ठगे 5 लाख, FIR

Mahabir
Last updated: February 1, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के खेल उत्पाद कारोबारी से बड़ी ठगी हुई है। जालंधर (Jalandhar) के कारोबारी के बेटे को आतंकी गतिविधियों में पकड़े जाने की बात कहते हुए उसे डिजिटल अरेस्ट करके ठग ने 5 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। पैसे ट्रांसफर करने के बाद कारोबारी ने अपने बेटे को फोन किया तो पता लगा कि वह फैक्टरी में बैठ काम कर रहा है।

Contents
  • कारोबारी सिमरनजीत सिंह कोछड़ से ठगी
  • बेटे को आतंकी बताया
  • 5 लाख पश्चिम बंगाल में ट्रांसफर हुआ

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

कारोबारी ने आनन-फानन में बैंक को शिकायत दी गई लेकिन तब तक नौसरबाज 5 लाख रुपए निकलवा चुका था लेकिन बाकी का 1 लाख रुपए फ्रीज करवा दिया गया है। कारोबारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।

कारोबारी सिमरनजीत सिंह कोछड़ से ठगी

जालंधर के कारोबारी सिमरनजीत सिंह कोछड़ निवासी फ्रैंड्स कालोनी जी.टी.बी. नगर ने बताया कि वह लैदर कॉम्पलैक्स में कोछड़ स्पोर्ट्स के नाम की फैक्टरी चलाते हैं। उन्होंने कहा कि दादा को अटैक आने के कारण वह अस्पताल दाखिल थे।

उनका पता लेने के लिए सिमरनजीत सिंह के पिता कमलजीत सिंह कोछड़ अस्पताल गए थे और उसी दौरान उन्हें एक कॉल आया। कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को नकोदर थाना का एस.एच.ओ. बता रहा था जिसने कहा कि उनका बेटा आतंकी गतिविधियों में पकड़ा है।

बेटे को आतंकी बताया

इसी दौरान उसने बेटे से बात करने को कहा लेकिन जब बात की तो रोने की आवाजे आने लगीं और रो कर बात करने वाला व्यक्ति खुद को छुड़वाने की बात कर रहा था। कमलजीत सिंह पिता के कारण पहले से ही अपसैट थे और जब बेटे की ऐसी खबर पता लगी तो वह डर गए। फोन करने वाले व्यक्ति ने कमलजीत सिंह को बेटे को छोड़ने के बदले तुरंत 6 लाख रुपए ट्रांसफर करने को कहा।

उन्होंने कहा कि उन्हें ऑनलाइन करने नहीं आते तो आरोपी ने फोन न काट कर तुरंत बैंक जाकर आर.टी.जी.एस. करवाने को कहा। उसने बैंक अकाऊंट डिटेल्स भी भेज दी। फोन होल्ड पर ही था और कमलजीत सिंह ने अपने बैंक जाकर 6 लाख रुपए ट्रांसफर करवा दिए।

5 लाख पश्चिम बंगाल में ट्रांसफर हुआ

फोन कटने के बाद कमलजीत सिंह ने अपने बेटे सिमरनजीत सिंह को फोन किया। तब पता लगा कि बेटा फैक्टरी में बैठा है और सही सलामत है। जब उस नंबर पर दोबारा फोन किया तो फोन बंद हो चुका था। इस संबंधी बैंक जाकर शिकायत दी तो पता लगा कि जिस इंडियन बैंक में पैसे ट्रांसफर हुए वह वैस्ट बंगाल का है और उसमें से 5 लाख रुपए निकलवा भी लिए हैं।

हालांकि बाकी के एक लाख रुपए फ्रीज कर दिए हैं। इस संबंधी पुलिस कमिश्नर को भी शिकायत दी गई है। गौरतलब है कि ऐसे कॉल पहले भी शहर के लोगों को आए जिसमें से कुछ तो बच जाते हैं लेकिन ज्यादातर लोग डर के मारे पैसे ट्रांसफर कर देते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Budget 2025: बजट में टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत, 12.75 लाख तक की इनकम पर Tax नहीं, 4 साल का रिटर्न एकसाथ फाइल कर सकेंगे
Next Article Mahakumbh: जालंधर की कारोबारी महिला ने छोड़ा करोड़ों का बिजनेस, बन गई साध्वी, 10 हजार युवकों को नशे से दूर कर दिखाई सनातन की राह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.