पंजाबः गोली चलने से हुई ASI की मौत, पुलिस लाइन में था तैनात

लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में आज एक एएसआई ने खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि एएसआई का कमरा सराभा नगर थाना के पास ही था। रात 2 बजे एएसआई ने थाना सराभा नगर में आकर खुद को गोली मारी। सुबह जब कमरे में पड़ा उसका शव बाकी के पुलिस कर्मचारियों ने देखा तो घटना का पता चला।

कर्मचारियों ने मौके पर ही संबंधित थाना पुलिस को सूचित किया। घटना का पता चलते ही मौके पर इलाका पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाले एएसआई मनोहरलाल है। जून के महीने तक वह थाना सराभा नगर में मालखाना का मुंशी था।

फिलहाल अभी वह पुलिस लाइन में तैनात था। बातचीत करते हुए पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि मनोहर लाल डिप्रेशन में थे। डिप्रेशन की क्या वजह है या किस बात की टेंशन दिमाग में थी, इस पर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *