आतंकी रिंदा व लंडा के 4 और साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

अमृतसरः सीआईए विंग ने कार्रवाई करते हुए आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और लखबीर लंडा के 4 और साथियों को काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी अक्टूबर महीने में पकड़े गए 3 आरोपियों की निशानदेही पर की गई है। 3 आरोपियों से पुलिस ने 53 बुलेट्स बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान हरमनजोत सिंह, आकाशदीप सिंह उर्फ राजा, गुरप्रीत सिंह और अमरजीत सिंह के तौर पर हुई है।

पकड़े गए आरोपियों के साथी 20 अक्तूबर को गोल्डन टेंपल के पास से दिल्ली पुलिस व एजीटीएफ के साथ सीआईए की टीम ने गिरफ्तार किए थे। भिखीविंड के बलराज सिंह और सरहाली के आतिश कुमार व अविनाश कुमार को एके47 के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने ही पूछताछ में चारों के बारे में इनपुट दी थी। जिसके बाद से ही पुलिस लगातार इनकी गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

पुलिस ने बताया कि अक्टूबर महीने में जब रिंदा-लंडा के तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया तो यह चारों आरोपी भी आसपास ही थे, लेकिन तीनों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद चारों ही अंडरग्राउंड हो गए थे। यह सभी आरोपी भी रिंदा-लंडा के इशारों पर सरहद पार से आए हथियारों की तस्करी करते थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *