Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: आज से चातुर्मास प्रारंभ, त्रिपुष्कर योग का संयोग, जाने अपना राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: आज से चातुर्मास प्रारंभ, त्रिपुष्कर योग का संयोग, जाने अपना राशिफल

Mahabir
Last updated: July 6, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 6 July 2025: आज 6 जुलाई 2025 की तारीख है,  रविवार (Sunday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज 6 जुलाई, रविवार का दिन है और आज से चातुर्मास प्रारंभ हो गया है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह की एकादशी तिथि है जिसे देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होगा फिर इसके बाद मंगल की राशि वृश्चिक में होगा। आज के दिन रवियोग के संयोग में विशाखा नक्षत्र से त्रिपुष्कर योग का संयोग बना हुआ है। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 6 July 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर यदि संशय हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें।

बिजनेस कर रहे लोगों को अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन परिवार के किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई बिगड़ा हुआ काम भी बनने की संभावना है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप अपने शारीरिक समस्याओं को नजरंदाज कर सकते हैं। आप किसी काम को दूसरे के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो वह लटक सकता है। आप अपनी शौक और मौज की चीजों पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे।

आपके कुछ खास व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। पार्टनरशिप आप थोड़ा सोच समझकर काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कला और कौशल में निखार आएगा। आप अपने बिजनेस को लेकर भी कोई जरूरी निर्णय ले सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है, मनचाहे कोर्स में दाखिला मिल सकता है। आप यदि अपने आस-पड़ोस में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान थे, तो उनसे आपको छुटकारा मिलेगा, लेकिन आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ धन का इंतजाम भी कर सकते हैं।

आप आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेगी। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी। आपकी पिताजी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

आप अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देंगे। जीवनसाथी से आपकी किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई बातचीत हो सकती है। आज आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए किसी नई नौकरी की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपको बाद में पछतावा हो सकता है। आपने यदि किसी काम को लेकर कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

आप अपनी आवश्यकताओं को सीमित रखें और धन संचय करने की कोशिश करें, जिससे कि भविष्य में आपको आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़ें।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने आवश्यक कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें, नहीं तो पिताजी से आपको डांट खानी पड़ सकती है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और कोई धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं।

आप किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए यदि लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपकी योजनाएं भी आपको बेहतर लाभ देगी। आप अपने खर्चों को भी कंट्रोल करने की पूरी कोशिश करेंगे।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपके आस-पड़ोस में किसी से कोई बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना है। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा।

आपके बॉस आपके कामों से काफी खुश रहेंगे और आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपसे जल्दबाजी के कारण कोई गड़बड़ी हो सकती है, लेकिन आप उसे अपने जूनियर की मदद से ठीक करने में कामयाब रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है और आप काम पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिस कारण आप आराम के लिए समय कम निकालेंगे।

आप अपने घर के रखरखाव में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं और अपने रहन-सहन के स्तर में भी सुधार लेंगे। किसी नए वाहन को आप अपने घर लेकर आ सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आप अपने बिजनेस की समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे और आपके मन में भी टेंशन भरपूर रहेगी, लेकिन आप बेवजह क्रोध करने की आदत के कारण समस्या में आ सकते हैं, इसलिए आप लोगों से तोलमोल कर ही बोंले, तो ही बेहतर रहेगा।

आप संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें, वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका एक साथ कई काम हाथ लगने से व्याकाग्रता बढ़ सकती है, लेकिन आप अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आप अपनी इनकम को ध्यान में रखकर व्यय करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाले हैं, क्योंकि उनके कामों से उन्हें एक नई पहचान मिलेगी। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा ध्यान रहकर करना होगा, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना है। संतान को आप किसी प्रतियोगिता में भाग दिला सकते हैं।

आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है, लेकिन किसी कानूनी मामले में आपको काफी मेहनत मशक्कत के बाद खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए थोड़ा सावधान रहने के लिए रहेगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आपको अपनी बुद्धि पर नियंत्रण करके चलना होगा। पारिवारिक कलह आपके लिए सिरदर्द बन सकती है, जिसे आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर करने की कोशिश करें।

किसी अनजान व्यक्ति पर आप बिल्कुल भरोसा ना करें। आप अपनी कोई मन की इच्छा अपनी माताजी से जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: आज है देवशयनी एकादशी, भगवान विष्णु जी की करें पूजा, जाने आज का पंचांग
Next Article Holiday News: पंजाब में क्या कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज? पढ़ें सरकार का आदेश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.