पंजाबः शिवसेना नेता के गनमैन ASI की रिवाल्वर के कारतूस चोरी, मचा हड़कंप

लुधियानाः जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां पुलिस लाइंस में शिव सेना नेता के गनमैन (ASI) की बाइक पर टंगे बैग से चोर 20 कारतूस चोरी होने का मामला सामने आया है। एएसआई की रिवाल्वर के कारतूस चोरी होने से हड़कंप मच गया है। हैरानी की बात यह है कि चोर पुलिस लाइंस जैसी सुरक्षित जगह पर भी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

मामले की सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। घटना की जानकारी देते हुए एएसआई जनक राज ने बताया कि यह केस एएसआई सुरिंदर पाल की शिकायत पर दर्ज किया गया। उन्होंने बयान में बताया कि वे शिव सेना के जिला उपाध्यक्ष सौरव वर्मा के साथ गनमैन तैनात है।

बीते दिन वह अपनी बाइक पर सवार होकर पुलिस लाइंस आए थे। उन्होंने अपनी बाइक बैरक नंबर 3 स्थित बारबर शाप के बाहर पार्क की थी। उस पर टंगे बैग में .32 बाेर रिवाल्वर के 20 कारतूस दो डिब्बों में 10-10 कारतूस रखे हुए थे। थोड़ी देर के बाद आकर चेक किया तो बैग में से दोनो डिब्बे चोरी हो चुके थे। जनक राज ने बताया कि आरोपी का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही सीसीटीवी चैक कर आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *