पंजाबः नहर किनारे श्री गुटका साहिब के अंग और कथाओं की पुस्तकें बरामद, जांच में जुटी पुलिस

लुधियानाः पंजाब में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने मामले एक बार फिर से बढ़ने शुरू हो गए है। वहीं आज पवित्र ग्रंथ श्री गुटका साहिब के अंग और हिन्दू धर्म की पवित्र कथाओं की पुस्तकें दुगरी नहर किनारे पड़े मिले। नहर किनारे धार्मिक अंग पड़े देख राहगीर ने गुरिंदर सिंह को फोन कर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद गुरिंदर सिंह व अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचे।

इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। इलाके में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी होने के बाद इलाका में रोष है। लोगों का कहना है कि पंजाब का माहौल खराब करने की कुछ लोग कोशिश कर रहे है। पुलिस को इस तरह के लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। घटना स्थल पर तुरंत थाना दुगरी की एसएचओ मधु बाला पुलिस बल के साथ पहुंची।

पहले तो ये अंदेशा जताया जा रहा था कि किसी ने नहर में विर्सजित करने के लिए ये अंग रखे होंगे, लेकिन जब मौका देखा गया तो नहर बिल्कुल सुखी थी जिस कारण अब पुलिस को भी शक के माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। एसएचओ मधु बाला ने कहा कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गई है। धार्मिक ग्रंथ के अंगों को गुरुद्वारा साहिब में सम्मानपूर्वक पहुंचा दिया है। वहीं अब इलाके के सीसीटीवी कैमरें चैक किए जा रहे है। पुलिस मुताबिक आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *