मोहाली पहुंचने के बाद से ही चंडीगढ़-लुधियाना मार्ग कर्मचारियों के लिए बंद कर दिया गया था। कुछ देर बाद पुलिस ने हाईवे खुलवा भी दिया। जिसके बाद से हाईवे पर भारी जाम लग गया है। पंजाब में सरकारी बसें के ड्राइवर और कंडक्टरों सहित अन्य कर्मचारियों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। कल यानी सोमवार को करीब 3 हजार से ज्यादा सरकारी पंजाब रोडवेज, PRTC और पनबस की बसें बंद रही। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यूनियन द्वारा बंद के ऐलान से सरकार को करीब साढ़े 3 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है।Highway पर लगा भारी जाम, रास्ते में फंसी Ambulance
more info : https://t.co/fCs2tHjZYC #PunjabNews #HighwayJam #TrafficJam #Ambulance #ViralVideo #TrafficUpdate pic.twitter.com/04AhAXYUCl — Encounter India (@Encounter_India) January 7, 2025
Punjab News: Highway पर लगा भारी जाम, रास्ते में फंसी Ambulance, देखें वीडियो

मोहालीः खरड़ कुराली हाईवे पर भारी जाम लग गया। वहीं जाम लगने की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई किलोमीटर दूर तक वाहन जाम में फंसे हुए है। इस भारी जाम में एंबुलेंस भी फंसी हुई है। बता दें कि मोहाली में पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब सुबह 10 बजे से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। दरअसल, दोपहर 12 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास की ओर मार्च करने का यूनियन ने ऐलान किया था।
Leave a Reply