Jalandhar News: पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना लोहियां की पुलिस ने गांव सज्जनवाल में हुए एनकाउंटर के मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार कर किया है। आरोपी की पहचान दिलबाग सिंह उर्फ बागा पुत्र सतनाम सिंह निवासी रेड़वान थाना शाहकोट के रूप मे हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी उकांर सिंह बराड़ ने बताया कि 6 फरवरी की दोपहर हुए मुकाबले में पुलिस का शाहकोट क्षेत्र में एक वांछित अपराधी के साथ मुठभेड़ हुआ था। भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर गोलीबारी करने वाला आरोपी जवाबी गोलीबारी में घायल हो गया। जिसकी पहचान सुखराज सिंह उर्फ सुखप्रीत सिंह सुखा वासी शाहकोट के रूप में हुई और वह हत्या की कोशिश सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित था।

इस दौरान आरोपी सुखा के दो साथी दिलबाग सिंह उर्फ बागा और विरेंद्रपाल सिंह उर्फ विक्की निवासी रेरड़वा भागने में सफल हो गए। आरोपी दिलबाग जालंधर, कपूरथला और फिरोजपुर जिलों में 21 आपराधिक मामलों में शामिल है। दिलबाग ने 14 जनवरी को NRI कुलविंदर सिंह पर पिंड पूनिया के गोयल पेट्रोल पंप पूनियां पर मारने की नीयत से उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी पर कई गोलियां चलाई थी। पुलिस आरोपी विरेंद्रपाल सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *