पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, 2 काबू

अमृतसरः जिलें के नारायणगढ़ से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। छेहरर्टा के अंतगर्त आते नारायणगढ़ की 60 फुट रोड़ पर पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि इनोवा कार में गैंगस्टर आ रहे है।

पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी गैंगस्टरों पर जवाबी फायरिंग की। जिसके बाद आरोपी फायरिंग से बचने के लिए एक घर में छिप गए थे।

पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई इस मुठभेड़ के दौरान दो गैंगस्टर 5 पिस्तौल समेत गिरफ्तार कर लिए गए है। जबकि 4 गैंगस्टर भागने में हुए कामयाब हो गए है। काबू किए गए गैंगस्टरों में से एक का नाम रवी बताया जा रहा है। इसके साथ ही जानकारी मिली है कि काबू किए गए दोनों गैंगस्टर कत्ल के केस में नामजद है। गैंगस्टरों को काबू करने के बाद पुलिस द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस अफसर जानकारी देने से बचते नजर आए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *