Home Punjab>Amritsar जालंधरः 2 व्यक्तियों में हुई झड़प, ऑटो से बैटरी चोरी का लगा आरोप, देखें वीडियो

जालंधरः 2 व्यक्तियों में हुई झड़प, ऑटो से बैटरी चोरी का लगा आरोप, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: गदाईपुर गली नंबर 5 रात के समय 2 व्यक्तियों में झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक व्यक्ति पर दूसरे व्यक्ति ने हमला कर दिया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। पीड़ित व्यक्ति की पहचान संदीप कुमार शुक्ला के रूप में हुई है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उक्त हमलावार उसकी ऑटो से बैटरी चोरी करने लगा था। जिसका उसने विरोध किया। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया और घटना स्थल से फरार हो गया।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति की पत्नी मुस्कान ने बताया कि देर रात राजू नामक व्यक्ति के पास आए व्यक्ति ने उनके ऑटो से बैटरी चोरी करने लगा था। जिसका उन्होंने विरोध किया और उस पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वह उनके घर के पास राजा के साथ बैठकर नशा कर रहा था। जिसके बाद नशे में धुत्त उक्त व्यक्ति बैटरी चोरी करने लगा। जिसका परिवार ने विरोध किया। इस दौरान मुस्कान ने आरोप लगाए कि राजा और उसके साथ व्यक्ति दोनों ने उन पर भी हमला किया। इस घटना में सुशील की आंख पर गंभीर चोट लगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here