Home Punjab>Tarn Taran पंजाब : फ्लैट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

पंजाब : फ्लैट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

0

जीरकपुर : स्वास्तिक विहार कलौनी में एक फ्लैट में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। हादसे के वक्त मकान मालिक मौजूद नहीं था। जीरकपुर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फायर ऑफिसर राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 10 बजे स्वास्तिक विहार कॉलोनी स्थित सफायर कोर्ट सोसायटी के फ्लैट नंबर 825/बी में अचानक आग लग गई। जिस पर काबू पा लिया है। अग्निकांड के समय मकान मालिक अभय सिंह गुलेरिया अपने ससुर के घर करनाल गए हुए थे।

पड़ोसियों ने उन्हें आग लगने की जानकारी दी। घर के मालिक ने बताया कि उनके घर का सारा सामान जल गया है और घर में कुछ भी नहीं बचा है। आग से जले सामान की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। अभय सिंह ने कहा कि उन्होंने बिल्डर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। क्योंकि सोसायटी में अग्निशमन यंत्र नहीं लगाए गए थे। अगर सोसायटी में आग पर काबू पाने की व्यवस्था होती तो आग से ज्यादा नुकसान नहीं होता। फिलहाल पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here