Home Punjab>Sangrur पंजाबः पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 4 गिरफ्तार

पंजाबः पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 4 गिरफ्तार

0

पटियालाः पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस घटना के दौरान 20 वर्षीय अभिषेक नाम के बदमाश को पैर में गोली लगी है। जिसे रजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके 3 और साथियों दिनेश, योगेश मौर्य और साहिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 4 आरोपियों ने गत रविवार को पटियाला के समीर कटारिया की हत्या की थी। तभी से पुलिस इनकी तलाश में थे। आज पुलिस ने इनका एनकाउंटर कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए SSP वरूण शर्मा के बताया कि रविवार समीर कटारिया नाम के व्यक्ति को किडनैप कर गोली मारी गई थी। इस दौरान उक्त आरोपियों से देसी पिस्तौल, 32 बोर व कारतूस बरामद हुए हैं। 

उसकी लाश कार से ही बरामद हुई थी। यह बदमाश उससे कार लूटना चाहते थे लेकिन उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। इसकी जांच के दौरान पता चला कि ये बदमाश पटियाला की भादसों रोड से जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। जिसके बाद अभिषेक को गोली लगी और चारों को वहां से गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here