Home Punjab>Tarn Taran पंजाबः फॉर्च्यूनर और बाइक की टक्कर में एक की मौ+त, देखें वीडियो 

पंजाबः फॉर्च्यूनर और बाइक की टक्कर में एक की मौ+त, देखें वीडियो 

0

आज जन्मदिन के दिन होगा संस्कार

तरनतारनः जिले में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार दो स्कूली छात्रों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमृतपाल सिंह पुत्र मनिंदर सिंह निवासी गांव खान छापड़ी के रूप में हुई है।

वहीं इस हादसे में दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि अमृतपाल सिंह रोजाना की तरह अपने स्कूल से पेपर देकर दोस्त के साथ लौट रहा था। तभी चोहला साहिब रोड पर फतियाबाद पॉवर स्टेशन के पास पीछे से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके इकलौते बेटे मौके पर ही मौत हो गई। यह भी बताया जा रहा है कि आज मृतक अमृतपाल सिंह का जन्मदिन है और अमृतपाल सिंह का अंतिम संस्कार आज उनके जन्मदिन के मौके पर किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here