Home Punjab>Moga पंजाबः कार- स्कूटर और रिक्शा में हुई टक्कर, एक की मौ+त, देखें वीडियो

पंजाबः कार- स्कूटर और रिक्शा में हुई टक्कर, एक की मौ+त, देखें वीडियो

0

मोगाः अकालसर रोड पर देर रात सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कार- स्कूटर और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने स्कूटर सवार और ई-रिक्शा चालक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटर सवार राम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रैफर कर दिया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कार चालक काफी तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। इस दौरान उसने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here