Home Himachal>Baddi पंजाबः ट्रैक्टर चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाबः ट्रैक्टर चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

अमृतसरः जंडियाला हलका पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह में कुल 8 लोग शामिल थे। जिनमें से पुलि टीम ने 2 मुख्य दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 2 चोरी के ट्रैक्टर भी बरामद किए गए है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह गिरोह अलग-अलग गांवों में ट्रैक्टर चोरी और राहगीरों से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि बाकी जो 6 सदस्य हैं जिनके पास हथियार भी हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इनके खिलाफ अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज किये गये हैं। इनके द्वारा भट्ठे पर लगे मजदूरों को बंधक बनाकर चोरी की घटना को अंजाम भी दिया गया था। इस दौरान कई और राहगीरों को बंदूक के बल पर लूटा चुके है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश करने के लिए उनका रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड में और भी खुलासे होने की संभावना है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरोह के बाकी 6 सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here