Home Himachal DC जतिन लाल ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा, देखें वीडियो

DC जतिन लाल ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा, देखें वीडियो

0

ऊना : उपायुक्त राघव शर्मा का तबादला होने के बाद ऊना के नए उपायुक्त जतिन लाल ने मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचकर मां के पावन पिंडी के दर्शन किए और हवन डाल कर माँ चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लिया। पुजारी नभ कालिया ने विधिवत पूजा अर्चना करवाई और मंदिर अधिकारी अजय और बारीदार सभा प्रधान शिंदा ने माता चिंतपूर्णी की फोटो उपायुक्त जतिन लाल को भेंट की। इस मौके पर उनके साथ प्रशासन के तमाम अधिकारी और मंदिर अधिकारी के द्वारा उनका स्वागत किया गया।

जतिन लाल ने मुख्य बैरियर से लेकर मंदिर भवन तक पैदल चलकर बाजार का निरीक्षण किया और चिंतपूर्णी पहुंचकर मां के पावन पिंडी के दर्शन करके हवन किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास कार्य को लेकर एक समीक्षा बैठक की और प्रेस वार्ता के दौरान मंदिर माता चिंतपूर्णी को भव्य बनाने और चिंतपूर्णी क्षेत्र को मातामयी बनाने और श्रद्धालुओं को सुख सुविधाएं देने के बारे में बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here